फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Began to see the black grains of wheat shock, death

गेहूं के काले दाने देख कर लगा सदमा, मौत

Fri, 24 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 24 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Began to see the black grains of wheat shock, death
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के धुवार्जुन गांव में शुक्रवार की सुबह गेहूं की मड़ाई करते समय किसान शोभा राजभर (60) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिवारीजनों की मानें तो फसल बर्बाद होने और मड़ाई के दौरान निकल रहे गेहूं के काले दाने देखकर उसे सदमा लग गया।
विज्ञापन

 इसके चलते मौत हो गई। शोभा राजभर ने दो बीघा गेहूं की फसल तैयार की थी। बेमौसम हुई बारिश में पूरी फसल बर्बाद हो गई। इसको लेकर वह बेहद चिंतित था। शुक्रवार की सुबह वह गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। आनन-फानन में परिवारीजन उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने उसेे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने से पहले ही किसान की मौत हो गई। घरवालों ने इसकी सूचना सैदपुर के उपजिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल ने फसलों की क्षति का आकलन किया। इसके बाद घरवालों ने किसान के शव का अंतिम संस्कार जौहरगंज श्मशान घाट पर किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान डा. केशव राजभर, सुरेन्द्र राय, रामवचन राजभर, नंदकिशोर राजभर, राम निवास, एखलाख अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed