फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Beaten Up for Asking Wedding Procession to Clear the Way Four Injured One Critical

Ghazipur News: बरातियों से रास्ता मांगा तो की पिटाई, चार घायल, एक गंभीर

Fri, 15 May 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Beaten Up for Asking Wedding Procession to Clear the Way Four Injured One Critical
बारातियों के हमले में घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में चल रहा इलाज। स्रोत- पा
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत में बृहस्पतिवार की देर रात बरातियों के उत्पात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी रामविलास राय (55) अपने भतीजे मंगल राय (26), रामप्रवेश राय (65) और विनोद राय (55) के साथ कार से वाराणसी से घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे वे छोटी पुलिया पुरानी गंज राय कटरा के पास पहुंचे। उसी दौरान पास स्थित मां चंडी मैरिज हॉल से निकली बरात डीजे के साथ सड़क पर नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कार को रास्ता देने की बात कहने पर बरातियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दर्जनों बरातियों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। सूचना मिलने पर बहादुरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बरातियों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। घायलों में विनोद राय की हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि पीड़ित रामविलास राय की तहरीर पर चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि बरातियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस दौरान कुछ वाहनों के शीशे भी टूट गए। पुलिस रात से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed