{"_id":"fa5e390dbe26e0e06642e92481d76b22","slug":"bathing-in-the-pool-dipped-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में नहाते समय डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में नहाते समय डूबा युवक
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बद्घुपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित पोखरे में सोमवार की सुबह नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों प्रयास के बाद पोखरे से शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले
लिया। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव निवासी फेंकन राजभर का पुत्र अशोक राजभर (19) संताबलादास पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह साथियों के साथ घर से बद्घूपुर स्थित यूनियन बैंक में छात्रवृति का खाता खुलवाने के
लिए निकला था। जाते समय वह बद्घूपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित पोखरा में साथियों के साथ नहाने लगा। तभी एक युवक छलांग लगाकर पोखरे में कूदा और नहा रहे युवक अशोक राजभर के ऊपर जा गिरा। इससे युवक पोखरे के तल में
विज्ञापन
दब गया। काफी देर बाद जब युवक बाहर नहीं निकला तो उसके साथ नहाने वाले साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पोखरे पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया। करीब 4 घंटे बाद शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिवार के लोग रोने लगे। उसकी मां कबूतरी देवी के आंखों से आंसू थम नहीं
रहे थे। अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।