{"_id":"65d631f2af087bdf1e09e2c4","slug":"baras-kamaluddin-selected-in-railway-team-for-trophy-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-111080-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संतोष ट्रॉफी के लिए रेलवे की टीम में बारा के कमालुद्दीन का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संतोष ट्रॉफी के लिए रेलवे की टीम में बारा के कमालुद्दीन का चयन
विज्ञापन
बारा। फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी में बारा गांव के कमालुद्दीन भारतीय रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कमालुद्दीन 22 फरवरी से नौ मार्च तक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में संतोष ट्रॉफी के मैच खेलेंगे। उन्होंने अपने फुटबॉल कैरियर की शुरुआत बारा फुटबॉल क्लब से की थी।
स्पोर्ट्स हॉस्टल फैजाबाद से सब जूनियर, जूनियर खेलते हुए संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में कमालुद्दीन का चयन हुआ था। उसके बाद ओएनजीसी मुंबई में चयन हुआ। वहीं से स्पोर्ट्स कोटा के तहत उन्हें इलाहबाद रेलवे में नौकरी मिली थी। नौकरी के दौरान अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर रेलवे की टीम में स्थान बनाने में वह सफल रहे। खेल शिक्षक कबीर खां, फुटबॉल खिलाड़ी नसीम खां, हादी हसन, अली अहमद सहित ग्रामीणों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।