फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Baraja collapse, young man killed, many injured

बाराजा ढहने से बाराती की मौत, कई घायल

Wed, 25 Feb 2015 11:19 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 25 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Baraja collapse, young man killed, many injured

मुहम्मदाबाद में भांवरकोल थानाक्षेत्र के जसदेवपुर गांव में बारजा ढहने से

विज्ञापन
एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे तब हुआ जब बारात के द्वाराचार क ी रस्म हो रही थे और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।

  
भांवरकोल थानाक्षेत्र के जसदेवपुर गांव में गुलाब पटेल के भतीजी की शादी बुधवार को थी। इसके लिए बारात मुहम्मदाबाद के ही बालापुर गांव से आई थी। धूमधाम से बारातियों का स्वागत करने के बाद द्वारपूजा की रस्में चल रहीं थी। इसे देखने के लिए महिलाओं और लड़कियों की भीड़ बारजे पर थी।

 इसी दौरान अचानक बारजा गिर गया। उसके मलबे में दबकर बारात में आए युवक ंजन पटेल (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 5 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।  जिला अस्पताल लाए गए घायलों में राजेश, संतोष पटेल, सृष्टि (6), शैलजा, गरिमा, सैफ्फुदीन तथा अविनाश शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed