फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bar Council's foundation day celebrated

Ghazipur News: अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया

Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bar Council's foundation day celebrated
अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस पर मौजूदअ​धिवक्ता। स्रोत.. अधिवक्ता परिषद
गाजीपुर। गरीब और असहायों को न्याय दिलाने के लिए गठित अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय पाठक के कचहरी स्थित चेम्बर में मनाया गया। आरएसएस जिला प्रचारक प्रभात ने कहा कि न्यायमं धर्मः के उद्देश्य से जन जन तक गरीब व असहायों को न्याय पहुंच सके, इस कल्पना के साथ अधिवक्ता परिषद का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रचारक प्रभात ने कहा कि मातृ संगठन को मजबूत व स्वावलंबी बनाने और मातृ शक्ति को त्वरित न्याय मिल सके इसके लिए मातृ अधिवक्ताओं को संगठित किया जा रहा है। विजय दशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी समारोह मनाएगा। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर जिला प्रचारक प्रभात, जिलाध्यक्ष सुधाकर राय व महामंत्री शशिज्याोति पांडेय ने माल्यार्पण कर दीप जलाया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अभय नरायन तिवारी, अजय पाठक, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व बंशीधर कुशवाहा, सिविल बार की महासचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनी सिंह, क्षमा त्रिपाठी, रीना त्रिपाठी, अनुज राय, राजेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधाकर राय व संचालन महामंत्री शशिज्योति पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed