फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bank personnel protest

काला बैज पहनकर बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया

Mon, 22 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bank personnel protest
गाजीपुर। सरकारी बैंकों के निजीकरण के फैसले के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की गाजीपुर यूनिट ने सरकार की इस गलत नीति के विरोध में सोमवार को काला बैज पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि हम सभी ने सरकारी संस्थाओं में नौकरी पाने के लिए जोरदार मेहनत कर सफलता हासिल किया था। आज उसी संस्थाओं को समाप्त किया जा रहा है। जिस तरह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सरकारी योजनाओं को लागू करने में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देते रहे हैं, उसी तरह सरकार की इस गलत नीति का विरोध हम मजबूती से करेंगे। सरकार कि इन गलत नीतियों से आम जनता को भी क्षति होगी। निजी बैंकों का मुख्य उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना होता है न कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार अपनी इस काली नीति को नहीं बदलती तो भविष्य में बैंक यूनियन द्वारा और अधिक व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सूरजकांत, अवधेश चौबे, अवधेश उपाध्याय, मुकेश कुमार, अमितेश, विनोद प्रसाद शर्मा, सुशांत श्रीवास्तव एवं कुंदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed