फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ban on illegal bus stands, roadside vehicles gathering

अवैध बस स्टैंडों पर पाबंदी, सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा

Tue, 24 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ban on illegal bus stands, roadside vehicles gathering
शहर में अवैध बस स्टैंडों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती बमतलब साबित हो रही है। पिछले दिनों परिवहन विभाग की कार्रवाईयों के बाद जमानिया और मुहम्मदाबाद बस स्टैंड को खाली कराया गया था, लेकिन वाहनों के खड़ा करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बदइंतजामी के चलते मंगलवार को जमानिया और मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे वाहनों का तांता लगा रहा। जिससे वाहन और पैदल आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान जमानिया बस स्टैंड को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिससे बस, ऑटो सहित अन्य वाहन स्टैंड में प्रवेश नहीं कर रहे। ऐसे में चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि स्टैंड के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं होने से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर सवारी भरना पड़ रहा है। यही स्थिति मुहम्मदाबाद बस स्टैंड को बंद कराने के बाद हो गई है। यहां भी वाहन सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं। जिससे सड़क काफी संकरी हो जा रही है और लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बस स्टैंडों के लिए एग्रीमेंट मंगाया गया है। फिलहाल, मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के लिए एग्रीमेंट पेपर आया है। जिसकी जांच-पड़ताल के बाद स्टैंड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तब तक अवैध बस स्टैंडों के संचालन पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed