{"_id":"628d1bbc1e2e6c3ac97c43b6","slug":"ban-on-illegal-bus-stands-roadside-vehicles-gathering-ghazipur-news-vns655319822","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बस स्टैंडों पर पाबंदी, सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बस स्टैंडों पर पाबंदी, सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अवैध बस स्टैंडों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती बमतलब साबित हो रही है। पिछले दिनों परिवहन विभाग की कार्रवाईयों के बाद जमानिया और मुहम्मदाबाद बस स्टैंड को खाली कराया गया था, लेकिन वाहनों के खड़ा करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बदइंतजामी के चलते मंगलवार को जमानिया और मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे वाहनों का तांता लगा रहा। जिससे वाहन और पैदल आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभियान के दौरान जमानिया बस स्टैंड को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिससे बस, ऑटो सहित अन्य वाहन स्टैंड में प्रवेश नहीं कर रहे। ऐसे में चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि स्टैंड के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं होने से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर सवारी भरना पड़ रहा है। यही स्थिति मुहम्मदाबाद बस स्टैंड को बंद कराने के बाद हो गई है। यहां भी वाहन सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं। जिससे सड़क काफी संकरी हो जा रही है और लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है।
बस स्टैंडों के लिए एग्रीमेंट मंगाया गया है। फिलहाल, मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के लिए एग्रीमेंट पेपर आया है। जिसकी जांच-पड़ताल के बाद स्टैंड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तब तक अवैध बस स्टैंडों के संचालन पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन
-राम सिंह, एआरटीओ