फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ballia Superfast Express's engine failed, stood idle for two and a half hours

Ghazipur News: बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे तक खड़ी रही

Wed, 11 Jun 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ballia Superfast Express's engine failed, stood idle for two and a half hours
औड़िहार (गाजीपुर)। 22582 बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को औड़िहार जंक्शन पर फेल हो गया। ट्रेन तकरीबन ढाई घंटे तक स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर पर खड़ी रही। इस दौरान प्रचंड गर्मी में यात्री परेशान हो गए। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को 2.30 घंटे बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन

बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर बलिया तक जाती है। औड़िहार जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 11:25 बजे है। निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से यह ट्रेन औड़िहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर 11:55 बजे पहुंची। स्टेशन पर इसके ठहराव का समय दो मिनट निर्धारित है। 11:57 के बाद ट्रेन आगे के लिए बढ़ी। ट्रेन प्लेटफाॅर्म से थोड़ा ही आगे निकली थी कि फिर अचानक रुक गई। पता चला कि इंजन फेल हो गया है। किसी तरह ट्रेन को बैक कर धीरे-धीरे वापस प्लेटफाॅर्म पर लाया गया। काफी देर के बाद भी जब ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हुई तो यात्री बेचैन हो उठे। सबसे खराब स्थिति जनरल कोच में सवार यात्रियों की थी। गर्मी के कारण वे पसीने से तरबतर हो गए। यात्री प्लेटफाॅर्म पर उतर गए और इधर-उधर बैठे नजर आए। कुछ यात्रियों ने ट्रेन के न चलने के बारे में पूछताछ की तो बताया गया कि इंजन फेल हो गया है। इसके बाद यात्री प्लेटफाॅर्म पर चहलकदमी करने लगे। कुछ यात्रियों ने ऐसे ही समय व्यतीत किया तो कुछ को नाश्ता वगैरह करते देखा गया। दोपहर करीब ढाई बजे एक मालगाड़ी का इंजन ट्रेन में लगाकर चलाया गया। ट्रेन ढाई घंटे बाद बलिया के लिए रवाना हुई। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि डोभी की तरफ से आने वाली एक मालगाड़ी का इंजन बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगाकर ट्रेन को ढाई बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed