फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bahubali mukhtar ansari wife gazal hotel 17 shops seized by ghazipur police administration under Gangster Act

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की पत्नी के होटल की 17 दुकानें कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Wed, 22 Dec 2021 01:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

गाजीपुर के महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल पर बीते साल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को होटल के प्रथम तल पर बने 17 दुकानों को कुर्क किया गया।

विज्ञापन
bahubali mukhtar ansari wife gazal hotel 17 shops seized by ghazipur police administration under Gangster Act
गाजीपुर में गजल होटल की 17 दुकानें कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल के प्रथम तल पर बने 17 दुकानों को बुधवार को कुर्क किया गया। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहय यह कार्रवाई की। कुर्की के दौरान पीएसी और कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रही।

विज्ञापन


गजल होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीते वर्ष अक्तूबर माह में हुई थी। इसके बाद कई और स्थानों पर भी मुख्तार की बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। बीते 21 दिसंबर को डीएम एमपी सिंह ने गजल होटल के दुकानों को कुर्क करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने नहीं माना आदेश
इधर निर्देश मिलते ही मंगलवार देर शाम महुआबाग पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी 17 दुकानों को खाली करने का आदेश दिया। आदेश के बाद भी दुकानदारों द्वारा दुकान खाली नहीं किया गया। ऐसे में बुधवार सुबह 10 बजे पहुंची पुलिस टीम ने दुकानदारों से दुकान खाली करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 दुकानों की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा

bahubali mukhtar ansari wife gazal hotel 17 shops seized by ghazipur police administration under Gangster Act
पुलिस ने कराई मुनादी - फोटो : अमर उजाला

सुबह 10.30 बजे सीओ ओजस्वी चावला और सदर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। दोपहर 12.57 बजे मुनादी कराने के बाद 17 दुकानों को कुर्क कर दिया गया। इससे पूर्व सभी दुकानों में राजस्व विभाग की टीम ने ताला बंदकर सील करने की कार्रवाई की।

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। 17 दुकानों की कुल कीमत 10 करोड़ 10 लाख आंकी गई है।
पढ़ेंः वाराणसी में महिला दरोगा बर्खास्त: 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ हुई थी गिरफ्तार, तीन साल बाद कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed