{"_id":"6102dd738ebc3e5884095bb7","slug":"bahubali-mukhtar-ansari-wife-aafsa-anari-arms-license-suspended-in-ghazipur-police-team-returned-from-lucknow-with-receipt-of-deposited-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी की पत्नी का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, जमा शस्त्र की रसीद लेकर लखनऊ से गाजीपुर लौटी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी की पत्नी का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, जमा शस्त्र की रसीद लेकर लखनऊ से गाजीपुर लौटी पुलिस टीम
Thu, 29 Jul 2021 10:25 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:25 PM IST
सार
बीते 27 जुलाई को आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। शस्त्र एवं लाइसेंस को थाने में जमा करने के लिए नगर कोतवाली की तीन सदस्यीय टीम लखनऊ रवाना की गई थी।
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली की पुलिस टीम लखनऊ से जमा शस्त्र (पिस्टल) की रसीद लेकर गाजीपुर लौट आई। डीएम से अनुमति लेने के बाद एक पुन: शस्त्र को कब्जे में लेने के लिए टीम रवाना होगी। इसकी भी प्रक्रिया कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दी है। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 27 जुलाई को आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
शस्त्र एवं लाइसेंस को थाने में जमा करने के लिए नगर कोतवाली की तीन सदस्यीय टीम लखनऊ रवाना की गई थी। वहां पता चला कि मुख्तार पत्नी आफसा अंसारी कोलकाता गई हुई है। वहां उनका कोई रिश्तेदार बीमार हैं। उनके अधिवक्ता ने टीम को बताया कि वर्ष 2019 में ही उन्होंने दुकान पर शस्त्र जमा करा दिया था।
विज्ञापन
उनके अधिवक्ता द्वारा उसकी रसीद टीम को सुपुर्द कर दी गई। टीम रसीद लेकर जनपद वापस आ गई है। रशीद को डीएम के पास प्रस्तुत करने के साथ ही शस्त्र को कब्जे में लेने के लिए अनुमति ली जाएगी। डीएम द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही टीम पुन: लखनऊ रवाना होगी और दुकान से शस्त्र को कब्जे में लेकर कोतवाली आने के बाद मालखाने में जमा कराने का काम करेगी।
विज्ञापन