फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   back to work otherwise took action

काम पर लौटें लेखपाल, नहीं तो होगी कार्रवाई 

Thu, 25 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Thu, 25 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
back to work otherwise took action
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बाद पीडब्ल्यूडी निरीक्षण गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ।
  लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव गुरुवार को बलिया में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करते हुए गाजीपुर पहुंचे। उनका उड़न खटोला पुलिस लाइन परिसर में  उतरा। इसके बाद वह सीधे डाक बंगले पहुंचे। यहां मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में  322  गांव बाढ़ की जद में हैं। करीब तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कहा  कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर बाढ़ पीड़ित परिवार को  दस दिन के लिए 20 किलो चावल, दस किलो आटा,  पांच किलो दाल, दस किलो आलू,  पांच लीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराया जाए।  साथ ही मवेशी पालकों को  प्रतिदिन प्रति मवेशी के हिसाब से पांच किलो भूसा दिया जाए। यह क्रम दो सप्ताह तक जारी रहे। जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी  जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


कहा कि अगर  राहत वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए हड़ताल  पर चल रहे लेखपाल अगर काम पर वापस नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई  की जाएगी। कहा कि जनपद के अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतों को महसूस करें। राहत सामग्री का वितरण उन तक ही न  रहे, जो वितरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। उन तक भी पहुंचाया जाए, जो फंसे हुए हैं। इसके लिए लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान को भी जिम्मेदार बनाने के साथ  जवाबदेह बनाया जाए। बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि बाढ़ के बाद उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जबकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद है और अकेले  यूपी में भाजपा के 73 सांसद हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने डीएम सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से नुकसान और राहत  कार्य की प्रगति जानी। चेताया कि बाढ़ राहत में किसी तरह की लापरवाही  अक्षम्य होगी। कहा  बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा उत्पन्न होगा, उस पर भी प्रशासन को सजग रहने की जरूरत है। बैठक में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, मंत्री नारद राय  के अलावा विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, विधायक सुभाष पासी,  विधायक सुब्बा राम, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरेंद्र यादव, धर्मार्थ कार्यमंत्री के प्रतिनिधि विजय मिश्र के प्रतिनिधि जेपी चौरसिया, डा. सांसद सिंह, जैकिशन साहू, प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, सहित डीएम संजय कुमार  खत्री, एसपी रामकिशोर, एसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया, सीडीओ अरविंद पांडेय, एडीएम आनंद शुक्ल, सीआरओ  विद्याशंकर सिंह, सदर एसडीएम उमेशचंद्र गौतम आदि अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed