फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bachhal Ka Pura-Rampur Pipa Bridge plates are filled with sand, people are suffering

Ghazipur News: बच्छल का पुरा-रामपुर पीपा पुल की प्लेटें रेत से पटीं, भुगत रहे लोग

Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bachhal Ka Pura-Rampur Pipa Bridge plates are filled with sand, people are suffering
मुहम्मदाबाद। बच्छल का पुरा-रामपुर पीपा पुल की प्लेटें रेत से ढक गईं हैं। पुल पर रखी प्लेटें भी बेतरतीब हो गईं हैं। इसका खामियाजा पुल पर आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो दशक पहले तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कुसुम राय के प्रयास से मुहम्मदाबाद और जमानिया तहसील के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। शासनादेश के अनुसार इस पुल का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू होकर 15 जून तक होता है लेकिन इसका निर्माण दो से तीन महीने विलंब से दिसंबर-जनवरी में किया जाता है। बरसात हो या न हो, ठीक 15 जून से इसके ऊपर से आवागमन बंद कर इसे खोल दिया जाता है। इस पुल से मुहम्मदाबाद, सेवराई और जमानिया तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगो को गंगा पार कर आने-जाने में सुविधा हो जाती है। इस वर्ष इसके पीपों और लोहे की प्लेटों को कुंभ मेला में भेज दिए जाने से फरवरी में इसका किसी तरह से संचालन शुरू हो सका। कम लोहे की प्लेटों के चलते रेत में वाहनों का आना-जाना कठिन हो गया। गंगा में रामपुर की तरफ रेत में पड़ी प्लेटें पूरी तरह रेत से ढक गईं हैं, जिससे चारपहिया वाहन नाममात्र के ही आ-जा रहे हैं। सिर्फ खेती के कार्य में लगे ट्रैक्टर और छोटे डीसीएम के साथ ही दोपहिया वाहन आते-जाते हैं। अन्य वाहन 40 किमी की दूरी तय कर हमीद सेतु से आते-जाते हैं। प्रचंड धूप और लू में रेत के गरम हो जाने से लोग कम ही आवागमन करते दिखते हैं। अगर दोपहर में कोई दोपहिया वाहन रेत में फंस जाता है तो उसकी मदद करने वाले भी नहीं मिलते। पुल के ऊपर रखी लोहे की प्लेटें भी बेतरतीब हो गई हैं, जिससे इन पर वाहनों को चलाना काफी परेशानी भरा कार्य हो गया है। पीडब्लूडी के मेठ अशोक राय ने बताया कि तेज हवाओं के चलने से रेत प्लेटों पर आ गई है, जिसे साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed