{"_id":"5f5662df8ebc3e368e23ef6f","slug":"baby-shower-given-nutritious-material-ghazipur-news-vns545911620","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराकर शुरू हुआ पोषण माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराकर शुरू हुआ पोषण माह
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण दिवस का शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्र छावनी लाइन पर सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती सुषमा और नीलम की गोद भराई में पोषण युक्त सामग्री प्रदान की। इसके बाद केंद्र पर आए हुए आर्यन, कार्तिक,पीहू और रितिका का भारतीय परंपरा के अनुसार पोषण युक्त सामग्री सेबने हुए खीर को खिलाकर अन्नप्राशन किया। साथ ही बालिका अर्पिता का पहला बर्थडे भी इस केंद्र पर केक काटकर मनाया गया।
विधायक डॉ. बलवंत, जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य और मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता के द्वारा किचन गार्डन मेंतुलसी, सहजनऔर गिलोय का पौधा लगाया गया ताकि कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर ही पोषणयुक्त खाद्य सामग्री मिल सके। पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजनकिया जाएगा। इस दौरानआयोजित की गई गतिविधियों की दैनिक प्रविष्टि भारत सरकार के जन आंदोलन पोर्टल पर कीजाएगी। इसमाह के दौरान धात्री माताओं को सुपोषण के प्रति जागरूक और उत्साहित किया जाएगा।गर्भवती के आहार में हरी साग, सब्जी और फल शामिल करने को प्रोत्साहित करने के लिएआंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिकाएं विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। धात्री माताओं कोपहले छह माह तक बच्चों को केवल स्तनपान कराने और छह माह बाद स्तनपान के साथ-साथपूरक आहार देने की सलाह दी जाएगी। इस अवसर पर प्रभारीडीपीओ प्रशांत कुमार, जिला स्वस्थभारत प्रेरक जितेंद्र गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, आंगनबाड़ीकार्यकर्ता अनिशा गुप्ता,तारा, विद्यावती, गीता, निर्मला,सहायिका सीता देवी, पूनम, आशा कार्यकर्ताइंदुबाला कुशवाहा आदि उपस्थित थीं।