फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Azamgarh and Ballia Triumph on Day 1 of Kabaddi Cluster Competition

Ghazipur News: कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता के पहले दिन आजमगढ़ व बलिया की जीत

Thu, 16 Apr 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh and Ballia Triumph on Day 1 of Kabaddi Cluster Competition
पुलिस लाइन में वाराणसी जोन की कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत- पुलि
गाजीपुर। पुलिस लाइन के मैदान में वाराणसी जोन की 31वीं कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक व फेंसिंग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने विभिन्न जनपदों से आई टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही और आजमगढ़ की कुल नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में चंदौली और आजमगढ़ के बीच हुए मैच में आजमगढ़ ने जीत दर्ज की, जबकि जौनपुर और बलिया के मुकाबले में बलिया विजेता रही। शेष मुकाबले 16 अप्रैल को सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed