फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ayushman cards must be made for every eligible person; hospitals must not operate without registration: DM

हर पात्र का बने आयुष्मान कार्ड, बिना पंजीकरण अस्पताल न चलें : डीएम

Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards must be made for every eligible person; hospitals must not operate without registration: DM
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ड निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय के साथ अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करें।
विज्ञापन

डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं के लंबित व नियमित भुगतान समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी एम्बुलेंसों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और शिकायत हेल्पलाइन का विवरण अंकित करने, एम्बुलेंस के अंदर साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी सरकारी अस्पतालों व सीएचसी में पर्याप्त स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटलेट्स और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए डेंगू समेत आपात स्थितियों को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित नहीं होना चाहिए। बैठक में बताया गया कि सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने आशा और एएनएम के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों को झाड़-फूंक के बजाय तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मौसमी व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, झाड़ियों की कटाई और जलभराव खत्म करने के निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ पानी पीने, व्यक्तिगत स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी चिकित्सा अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed