फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ax used in triple murder case recovered from pond

Ghazipur News: तिहरे हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तालाब से बरामद

Tue, 24 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ax used in triple murder case recovered from pond
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में बीते 24 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी ओम सिंह को सोमवार सुबह ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम घटनास्थल पूरब टोला तालाब पहुंची। जहां उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी हथियार तालाब से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बीते 24 दिसंबर की रात खेलूराय पट्टी में हत्यारों ने बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह, खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह बेरहमी से हत्या कर शव को खेलूराय पट्टी स्थित तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में मृतक विक्की सिंह के भाई विकास सिंह की तहरीर पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार दांव और तीन लोहे की रॉड पूर्व में ही बरामद की जा चुकी थीं, जबकि एक कुल्हाड़ी की तलाश जारी थी। आरोपी ओम सिंह की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed