फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Family returning home after visiting Vindhyachal met road accident two people died and eight were injured

UP Accident: विंध्याचल दर्शन के बाद घर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत; आठ घायल

Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर भांवरकोल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया, जिसमें दो लोगों की माैत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Family returning home after visiting Vindhyachal met road accident two people died and eight were injured
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Ghazipur: भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में बरेसर थाना के माटा निवासी रामअशीष राजभर (40) और भतीजा शिवम राजभर उर्फ गोलू (15) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं एक ही परिवार के सात और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बक्सर से परिवार के सभी सदस्य एक ही ऑटो से घर जा रहे थे। विंध्याचल दर्शन- पूजन कर ट्रेन से बक्सर स्टेशन पहुंचे थे। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बरेसर थाना के माटा गांव निवासी मनोज राजभर ने बताया कि परिवार के रामअशीष राजभर, रामप्रवेश राजभर, शिवम राजभर उर्फ गोलू, अनिता देवी, तनु, हार्दिक, सुनिता, साक्षी और आंचल विंध्याचल दर्शन- पूजन के लिए गए थे। वहां से सभी बक्सर ट्रेन से उतरे और आटो से घर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक बिहार प्रांत के धनसोई निवासी विकास ने बताया कि यात्रियों को आटो से माटा गांव जा रहे थे। जसदेवपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने दाहिने तरफ से आकर आटो में टक्कर मार दी। मनोज राजभर ने बताया कि ऑटो चालक सहित परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिजनों में मचा कोहराम

आस-पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने रामअशीष राजभर को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम राजभर उर्फ गोलू की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। मनोज राजभर ने बताया कि सैदपुर के आसपास शिवम राजभर उर्फ गोलू की भी मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सहित आठ लोगों का उपचार चल रहा है। 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि ट्रेलर और क्षतिग्रस्त आटो को कब्जे में ले लिया गया है। मृत रामअशीष राजभर और शिवम राजभर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed