फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Auto Godni bridge reflex school, a dozen children injured

गोधनी पुल से पलटा स्कूली आटो, दर्जनभर बच्चे जख्मी

Mon, 02 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 02 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Auto Godni bridge reflex school, a dozen children injured
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
मरदह महाहर धाम पर जाने वाले मरदह-महाहर मार्ग पर गोधनी नाले पर बना पुल जानलेवा साबित हो रहा है। पुल के दोनों तरफ मिट्टी गिराकर छोड़ दी गई है। सोमवार की सुबह एक स्कूल आटो अनियंत्रित होकर पुल से खड्ड में पलट गया। इस हादसे में आटो पर सवार 12 बच्चों को मामूली चोटें आईं। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन कर पुल की सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


मरदह-महाहर मार्ग पर गोधनी नाले पर जहूराबाद की विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा  के कोटे से 68 लाख रुपये की लागत से  बनवाया है। इस पुल का निर्माण तो करा दिया गया है लेकिन ठेकेदार ने पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। पुल की ऊंचाई आठ फीट है। ऐसे में दोपहिया, चार पहिया वाहनों, साइकल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। सोमवार को सुबह छह बजे निजी स्कूल आटो  अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन


इस घटना में एक दर्जन बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। इसकी जानकारी होने पर अभिभावक पहुंच गए और घटनास्थल पर प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। जाम करने वाले अभिभावकों, ग्रामीणों, छात्रों, सहित  समाजसेवियों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी होने पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने  किसी तरह लोगों को शांत कराया। लोगों ने एसडीएम सदर  के नाम पत्रक थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर पुल की सड़क दुरुस्त नहीं कराने पर आंदोलन करने की धमकी दी। इस मौके पर महाहर  धाम सर्वदलीय संर्घष समिति के संयोजक शशिधर सिंह, मौजनाथ गिरी,  बहादुर  यादव, रामबचन सिंह, मुन्ना यादव, आशुतोष चौबे,  शिवमुनी पासवान,  प्रवीण   पटवा, चतुर्भुज चौबे, हरेन्द्रनाथ सिंह, रामा पासी, अप्पू सिंह, पंचदेव  सिंह,  भूपेंद्र सिंह, हीरा, अनीस, कमला, बुदू, प्रदीप, सुरेश, अनिल,  रामभरोसे, जयराम,  कुबेर, विमला देवी, शकुन्तला देवी, गुड़िया, अनिता,  सविता, अवतारी, जितेंद्र खरवार  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed