फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aunt dies and niece injured after being struck by lightning in ghazipur

कुदरत का कहर: सोते समय अचानक बिजली गिरने से चाची की मौत, भतीजी का अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 27 Jun 2026 04:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 27 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

भतीजी के साथ छत पर सो रही चाची की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली कट जाने के चलते दोनों छत पर सोने गई थीं। 

विज्ञापन
Aunt dies and niece injured after being struck by lightning in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी व तूफान के साथ तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल भतीजी का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
विद्युत आपूर्ति न होने से विवाहिता भतीजी के साथ छत पर सो रही थी। गोड़सरा गांव निवासी व पड़ोसी मिनहाज खान ने बताया कि गोड़सरा गांव निवासी नेहा खातून (21) अपनी भतीजी फातिमा (15) के साथ बिजली न होने पर छत पर सोई हुई थीं। इसी दौरान घर चमक के साथ बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


आननफानन परिवार के लोग दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने विवाहिता नेहा खातून (21) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसी भतीजी फातमा को बेहतर चिकित्सा के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका के पति गाजियाबाद के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पड़ोसी मिनहाज खान ने बताया कि परिजनों ने मृतका को सुपुर्दे-ए- खाक कर दिया। एसडीएम संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, उचित व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed