{"_id":"5f32c46cf510e63899011372","slug":"audio-related-to-krishnanand-rai-murder-case-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल पुराना जख्म एक बार फिर हरा हो गया, कृष्णानंद राय हत्याकांड से जुड़ा आडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल पुराना जख्म एक बार फिर हरा हो गया, कृष्णानंद राय हत्याकांड से जुड़ा आडियो वायरल
Tue, 11 Aug 2020 09:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के कृष्णानंद राय हत्याकांड से जुड़ा आडियो वायरल होते ही फिर 15 साल पुराना जख्म हरा हो गया है। परिवार के सदस्य ही नहीं जनपद के लोग भी पूर्व विधायक हत्याकांड को याद कर आडियो पर चर्चा करते रहे। ऐसे में उस समय की घटना लोगों को याद आ गई। कुछ लोग इसको विस्तार में बताने से भी पीछे नहीं हट रहे थे। लोगों के सामने इस हत्याकांड से जुड़ा आडियो आते ही अब साजिशकर्ता और हत्यारों पर भी चर्चा आम हो गई है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के आरोपी राकेश उर्फ हनुमान पांडेय के एनकाउंटर के बाद एक काल रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह काल रिकार्डिंग जब कृष्णानंद राय पर हमला हुआ था, ठीक उसी समय की है। इसमें मुख्तार अंसारी और अभय सिंह से बात हो रही है। उस समय दोनों जेल में थे।
विज्ञापन
यह काल रिकार्डिंग करीब एक मिनट आठ सेकेंड की है, जिसे एसटीएफ ने रिकार्ड किया था। इसमें अपराधियों द्वारा घटना का जिक्र करते समय अंत में कहना कि जय श्रीराम, काट लीन्ह... मुट्ठी में। इसका मतलब कृष्णानंद राय की शिखा से लगाया जा रहा है, जिसे हत्या के बाद कुख्यात अपराधी राकेश पांडेय उर्फ हनुमान ने काटा था।
विज्ञापन
29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और उनके छह साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी, राकेश पांडेय सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था। वर्तमान में सीबीआई के विशेष कोर्ट से सभी बरी हो चुके हैं। नौ अगस्त को राकेश पांडेय के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद सोशल मीडिया पर आडियो वायरल हुआ था।