फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attempt to rape a teenage girl by stopping her on the way

Ghazipur News: रास्ते में रोककर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 12 Feb 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenage girl by stopping her on the way
मंदिर से पूजा कर सोमवार की देर शाम घर लौट रही एक किशोरी को रास्ते में रोककर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, आरोपी फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी मां के साथ मंदिर पर पूजा करने गई थी। घर लौटते समय अंधेरा हो गया था। इधर मंदिर में सामान छूटने की बात याद आने पर किशोरी को रास्ते पर ही खड़ाकर महिला मंदिर चली गई। इधर किशोरी धीरे-धीरे घर की तरफ बढ़ रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक किशोरी को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। साथ ही किशोरी को गिराकर उसका कपड़ा फाड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मंदिर से लौट रही मां ने जब घटना देखी तो शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते, आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने दूसरे दिन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed