{"_id":"62697e4e95cec9365c4c1428","slug":"attempt-to-burn-the-woman-by-sprinkling-kerosene-scorched-ghazipur-news-vns6506201126","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन छिड़क कर महिला को जलाने का प्रयास, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन छिड़क कर महिला को जलाने का प्रयास, झुलसी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मथारा गांव में बुधवार को हमलावरों ने जान से मारने की नियत से एक विवाहिता पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ उपचार के लिए पीएचसी लाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
गांव निवासी बहादुर बनवासी ने पुलिस को बताया कि बीते 26 अप्रैल को वह घर के पास खाली पड़ी जमीन पर चारपाई लगाकर सोया था। कुछ देर बाद शौच करने के लिए गया तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसके चारपाई पर बिछौना फेंक दिया। जिस पर पत्नी मीरा देवी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिए। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस पूछताछ के बाद लौट गई। सुबह करीब सात बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गए और पत्नी मीरा (40) और पुत्री पूजा (18) को मारने पीटने लगे। इसके बाद मीरा को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गए। इधर महिला चीखते चिल्लाते बाहर आई। आस-पास लोगों ने आग किसी तरह आग बुझाया और आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। विवाहिता पर मिट्टी तेल छिड़कर जलाने का प्रयास किया गया है। पति बहादुर बनवासी की ओर से मिली तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। पीएचसी प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि महिला 40 प्रतिशत झुलस गई है।