{"_id":"624dd46f2fdcc953d23f3486","slug":"attempt-spoil-to-atmosphere-in-ghazipur-one-arrested-ghazipur-news-vns6469767173","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश, मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और फहराया झंडा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश, मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और फहराया झंडा, एक गिरफ्तार
Thu, 07 Apr 2022 12:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:55 PM IST
सार
गाजीपुर के गहमर गांव में बीते दो अप्रैल को कलश यात्रा के दौरान मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और झंडा फहराया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले में कुछ लोगों ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामला गत 2 अप्रैल का है, कुछ लोगों ने गहमर गांव में कलश यात्रा के दौरान मस्जिद में घुसकर नारे लगाए और झंडा फहराया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि 2 अप्रैल को गहमर गांव में कलश यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान कुछ युवक गांव की मस्जिद में घुस गए और नारेबाजी की, साथ ही झंडा भी फहराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस मस्जिद गई थी, लेकिन मस्जिद प्रबंधन ने मामले की कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
सपा विधायकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ऐसे में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। वायरल वीडियो के आधार पर एक युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि इस मामले में संलिप्त सभी लोगों की शिनाख्त की जा रही है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ओमप्रकाश सिंह और सुहैब अंसारी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।