{"_id":"62eab2bdf62fc84d6134f862","slug":"attacked-with-the-butt-of-a-gun-robbed-1-75-lakhs-from-a-bank-friend-ghazipur-news-vns667456482","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बट से हमला कर बैंक मित्र से पौने दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बट से हमला कर बैंक मित्र से पौने दो लाख लूटे
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसुका प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने बुधवार की देर शाम बैंक मित्र पर तमंचे के बट से हमला कर करीब 1. 75 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद चट्टी- चौराहों के अलावा प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन देर रात तक चले इस तलाशी अभियान के बावजूद भी सफलता नहीं मिल सकी।
बसुका गांव निवासी अविनाश चौरसिया भदौरा यूनियन बैंक में बैंकमित्र का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह देर शाम करीब 8.30 बजे बाइक से अपने गांव बसुका जा रहे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने बैंक मित्र की बाइक को रोक लिया। वह अभी कुछ समझ पाते इतने में एक लुटेरे ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे लुटेरे ने तमंचे के बट से सिर पर वार कर दिया। पीड़ित का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
घटनास्थल पर ग्रामीण और परिवार के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इसके बाद चट्टी चौराहों और प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जांच अभियान चलाती रही, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर है। छानबीन की जा रही है। जल्द लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। हालांकि अब तक पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं मिली है।