{"_id":"647e22706f8ff17373060302","slug":"attachment-notice-pasted-at-the-house-of-embezzlement-accused-ghazipur-news-c-20-1-239513-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गबन के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गबन के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। क्षेत्र के तीयरा गांव निवासी बृजेश कुमार पांडेय के घर पर सोमवार की दोपहर पहुंची वाराणसी पुलिस ने गबन के आरोप में कुर्की की नोटिस चस्पा की है।
मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे गबन के आरोपी बृजेश कुमार पांडेय के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। तीन वर्ष पूर्व वाराणसी के चौबेपुर निवासी अखिलेश्वर चौबे पुत्र प्रभुनाथ चौबे से जमीन व फ्लैट दिलाने के नाम से चेक के माध्यम से बृजेश द्वारा 3650000 रुपये लिया गया था ।
उसके माध्यम से न तो अखिलेश्वर को जमीन ही दी गई और नहीं ही फ्लैट। जिससे तंग आकर अखिलेश्वर के शिकायत पर सारनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गबन के आरोपी बृजेश की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबीश दी जाने लगी, लेकिन उसका कुछ पता न चलने और कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी कर दी।
विज्ञापन
वहीं कोर्ट का आदेश मिलते ही वाराणसी के सारनाथ थाने से उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव के द्वारा सोमवार की दोपहर गबन के आरोपी बृजेश कुमार पांडेय के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।