{"_id":"58653a4a4f1c1b7675eed2df","slug":"atikuposhit-is-easy-to-treat-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिकुपोषित बच्चों का इलाज हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिकुपोषित बच्चों का इलाज हुआ आसान
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में सिक न्यू बार्न केयर यूनिट का उद्घाटन के बाद नर्सरी आईसीयू का निरीक्षण करते सीडीओ अरविंद पांडेय।
जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के बगल में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र और महिला अस्पताल में स्थापित सिक न्यू बर्न केयर यूनिट का उद्घाटन गुरुवार को जिला मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय और प्रभारी सीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने किया। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में चिह्नित अतिकुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वार्ड में भर्ती अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और दवाएं उपलब्ध कराया जाएगा। अतिकुुपोषित बच्चों के साथ उनके परिजनों के रुकने की व्यवस्था है। इस वार्ड में भर्ती बच्चों और परिजनों को नि:शुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला महिला अस्पताल में स्थापित सिक न्यूबार्न केयर यूनिट में एक वर्ष तक के नवजात बच्चों को भर्ती कर इलाज करने की व्यवस्था है। नवजात बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से अब परिजनों को नवजात शिशुओं के इलाज लिए गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद, सीएमएस विनीता जायसवाल, डॉ. तारकेश्वर, डिप्टी सीएमएस डॉ. वीके श्रीवास्तव , उमेश चंद्र रावत, वीरेंद्र सिंह, अनिल मौर्या, सरजीत आदि मौजूद रहे।