{"_id":"5ef233ae8ebc3e42b2400b06","slug":"assault-on-refusing-to-plucking-mango-four-injured-ghazipur-news-vns5318352147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। बगीचे में आम तोड़ने से मना करने पर रखवाली कर रहे चार लोगों को मनबढ़ों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
सोनवल गांव में स्थित बागीचे में मंगलवार की शाम करीब तीन बजे 12 की संख्या में गांव के ही युवक हाथ में तमंचा, धारदार हथियार और लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। यह देख बगीचे की रखवाली कर रहे चार लोग उनसे पूछताछ करने लगे। इसपर मनबढ़ों ने धमकी दिया की खैरियत चाहते हो तो चुप रहो। इसके बाद युवक आम तोड़ने लगे। मना करने पर मनबढ़ों ने चारों लोगों पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। तमंचा से कई राउंड फायर भी किया। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगा। मारपीट में रविकांत कुशवाहा (20), मंदिर कुशवाहा (55), बलवीर कुशवाहा (22) एवं आशुतोष कुशवाहा (22) गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण बगीचे की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए वाराणसी लाया गया। घायलों ने बताया कि जिस तरह युवकों ने हमला किया, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले से मारपीट का मन बनाकर आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।