फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asked at midnight... are you the priest and shot him

Ghazipur News: आधी रात को पूछा...तुम ही हो पुजारी और मार दी गोली

Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Asked at midnight... are you the priest and shot him
सौरी गांव में गोलीकांड के बाद घटना स्थल पर बिखरा खोखा। संवाद
दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव में शनिवार की आधी रात घर के बाहर सो रहे रामअवध राय उर्फ बबलू सोखा (40) को बाइक सवार नकाबपोश दो हमलावरों ने पूछा पुजारी आप ही हैं और फायर झोंक दिया। इससे लहूलुहान होकर वह अचेत हो गए। आवाज सुनकर जबतक परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए। घायल की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इधर घायल का वाराणसी में उपचार चल रहा है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि घायल रामअवध राय उर्फ बबलू सोखा ने जानकारी दी कि गांव से बाहर खेत पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। वहीं खेती और पशुपालन करते हैं। रात में खाना खाकर घर के बाहर बने चबूतरे पर चौकी लगाकर सो गए थे। पत्नी, बेटा और भतीजा घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बाइक सवार नकाबपोश दो हमलावर पहुंचे और वह आपस में बातचीत कर रहे थे। आवाज सुनकर नींद टूटी तो बबलू सोखा ने पूछा की कौन है। एक हमलावर ने कहा पुजारी आप ही हैं, इतना कहते ही हमलावर ने तीन गोलियां चला दीं। दो गोली तो इधर-उधर चली गई, लेकिन तीसरी गोली बबलू सोखा के बाई तरफ कंधे से नीचे चीरते हुए निकल गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इधर गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण जबतक घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर भाग गए। परिजन गोली से घायल को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी ले गए। घायल के बड़े भाई ज्वाला राय ने बताया कि उनके परिवार से किसी की कोई अनबन या दुश्मनी भी नहीं है। छोटा भाई रामअवध खेती करने के साथ झाड़फूंक करता है। थानाध्यक्ष ने बताया की घायल की पत्नी रंभा राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आसपास के दुकानों एवं मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed