फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ashok Yadav became district Keshari

जिला केशरी बने अशोक यादव

Mon, 05 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ashok Yadav became district Keshari
जिला केशरी कुश्ती प्रतियोगिता रौजा स्थित गुरुबाग में शनिवार को हुई। इसमें अशोक यादव ने अपने दमखम का लोहा मनवाते हुए जिला केशरी होने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन


चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कछुअरा बरही के अशोक यादव और कासिमाबाद के अतुल कुमार के बीच हुए मुकाबले में अशोक ने जिला केशरी होने का गौरव प्राप्त किया। कुमार केशरी के रूप में बसवारी मरदह के प्रमोद यादव का चयन किया गया। जबकि गुरुबाग के अशोक यादव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 अभिमन्यु केशरी के लिए गुरुबाग के राजमोहन को प्रथम एवं भटवलिया के संतोष यादव को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बाल केशरी का ताज गुरुबाग के अभिमन्यु यादव को मिला, जबकि बसवारी के देवानंद भारती दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निर्णायक की भूमिका प्रशिक्षक अशोक सोनकर और कमलेश यादव ने निभाई। इस मौके पर गोरिमन पांडेय, उमेश तिवारी, आयोजक राहुल पांडेय, अध्यक्ष शिवचंद पहलवान, कोषाध्यक्ष रामजी पहलवान, जिला कुश्ती के अध्यक्ष सोनू पहलवान, सचिव रामवृक्ष यादव और जगधारी पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed