फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asha, Shamima, Mewati and Ajit declared elected on the post of Pradhan

Ghazipur News: आशा, शमीमा, मेवाती और अजीत प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित

Sun, 05 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Asha, Shamima, Mewati and Ajit declared elected on the post of Pradhan
(फोटो भी)
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव की मतगणना संपन्न, निर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त चार सीटों के लिए कराए गए मतदान की मतगणना शनिवार को सकुशल संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार रेवतीपुर के ग्राम पंचायत नौली में शमीमा बेगम, जमानिया के अभईपुर में आशा देवी तथा देवकली ब्लाक के बासूपुर में अजीत कुमार पंकज एवं मऊपारा में मेवाती देवी निर्वाचित घोषित की गई। बाद में सभी निर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र दिया।
आशा देवी ने शिवानी सिंह को 178 मतों से हराया
जमानिया संवाददाता के अनुसार विकासखंड के सभागार में अभईपुर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की हुई मतगणना में आशा देवी ने शिवानी सिंह को 178 मतों से पराजित कर ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुईं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई जिसमें बूथ संख्या 303 पर कुल 609 मत एवं बूथ संख्या 304 पर कुल 484 मत थे। दोनों बूथों को मिलाकर कुल 783 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बूथ संख्या 303 पर आशा देवी को 268 एवं शिवानी सिंह को 193 मत एवं बूथ संख्या 304 पर आशा देवी को 211 एवं शिवानी को 108 मत मिले तथा तीन मत अवैध रहे। आशा देवी को कुल 479 एवं शिवानी सिंह को 301 मत प्राप्त हुए। एसडीएम भारत भार्गव ने आशा देवी को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पत्नी के हाथों नौली की कमान, उधरनपुर में निर्विरोध कंचन
सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लाक के नौली गांव के प्रधान पद के हुए उपचुनाव में जेल में बंद पूर्व प्रधान जमशेद राइनी की पत्नी शमीमा बेगम ने शिवरतन को 609 मतों से पराजित कर जीत हासिल किया। रिटर्निंग अधिकारी गौरव द्विवेदी एवं सेवराई के एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने नौली की नव निर्वाचित महिला प्रधान शमीमा एवं उधरनपुर गांव की निर्विरोध निर्वाचित प्रधान कंचन देवी कोको जीत का प्रमाणपत्र दिया। ग्राम पंचायत के कुल 14170 में 5861 वोट पड़े थे जिसमें 153 अवैध रहे। 2142 मत पाकर शमीमा बेगम ने बाजी मारी। शिवरतन 1533, ओमप्रकाश को 1330 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 वोटों से जीते अजीत कुमार
देवकली संवाददाता के अनुसार बासूपुर ग्राम पंचायत के चुनाव में पूर्व ग्राम प्रधान स्व. पन्नालाल के पुत्र अजीत कुमार पंकज को 396 तथा राजेंद्र प्रसाद को 351 मत मिले। 45 वोट से अजीत कुमार पंकज को निर्वाचित घोषित किया गया। मऊपारा ग्राम पंचायत के चुनाव में मेवाती देवी पत्नी श्रीनाथ राम को 661 तथा आशा देवी को 496 वोट मिले जबकि छह मत अवैध रहे। मेवाती देवी 165 मत से निर्वाचित घोषित हुई। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
0000
इनसेट
अबीर-गुलाल उड़ाकर होली के रंग में रंगे समर्थक
गाजीपुर। प्रधान पद की मतगणना संपन्न होते ही निर्वाचित प्रधानों के समर्थक खुशी से झूम उठे। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा अबीर-गुलाल उड़ाकर सभी होली के रंग में रंग गए। निर्वाचित प्रधानों के घर दिन भर जश्न का माहौल रहा। समर्थकों के बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

0000
इनसेट
गणना स्थल के बाहर रही गहमागहमी
गाजीपुर। प्रधान पद के उपचुनाव के मतों की गणना के चलते संबंधित विकासखंड मुख्यालयों के पास दिन में काफी गहमा-गहमी रही। विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थक गणना से पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। भीड़ के मद्देनजर और मतगणना को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात थे। प्रशासनिक अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed