फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   As the weather changes, diseases increase, smallpox is also spreading.

Ghazipur News: मौसम बदलते ही बीमारियों में इजाफा, चेचक भी पसार रहा पांव

Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
As the weather changes, diseases increase, smallpox is also spreading.
नंदगंज। अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज भी पूरी तरह से बदल गया है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पूरे दिन लोग जहां चिलचिलाती धूप से परेशान रह रहे हैं तो वहीं सुबह के समय सिहरन हो रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं चिकन पॉक्स और चेचक जैसी बीमारियां भी अपना पांव पसार रही हैं। इस संबंध में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भाष्कर ने बताया कि चिकन पॉक्स और चेचक में काफी समानताएं होने से बिना जांच के स्पष्ट नहीं हो पाता। जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। चेचक में सर्दी जुकाम, तेज बुखार, उल्टी दस्त के साथ ही आंखें लाल हो जाती है। पहले चेहरे और बाद में शरीर के अन्य भागों में दाने निकलने लगते हैं। ऐसा लक्षण दिखते ही चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed