{"_id":"43e92e210e382f402818db6508c6d8d1","slug":"as-soon-as-one-of-the-king-dasaratha-rama-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम के वन जाते ही मूर्छित हुए राजा दशरथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम के वन जाते ही मूर्छित हुए राजा दशरथ
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम को राजपाठ देने की खबर मिलने पर कोप भवन में गई कैकेयी को मनाने के लिए गए दशरथ उस समय मूर्छित हो गए जब कैकेयी ने भरत को राजपाठ देने और श्रीराम को वन गमन जाने का वरदान मांगा।
अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर आयोजित रामलीला में पांचवें दिन दशरथ- कैकेयी संवाद का मार्मिक दृश्य देख लोग भाव विभोर हो गए।
महाराज दशरथ के मूर्छित होेने की जानकारी होने पर श्रीराम माता कैकेयी के कक्ष में गए। उन्होंने जब माता कैकेयी से कारण जानना चाहा तो कैकेयी ने दो वरदानों के बारे में बताया।
विज्ञापन
दशरथ होश में आने पर श्रीराम को बगल में बैठा कर विलाप करते हैं। कैकेयी ने दशरथ से अयोध्या का राज भरत को देने और श्रीराम को तपश्वी वेश में वन भेजने का वरदान मांगा था।
दशरथ के विलाप का मार्मिक दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक जैमिनी दत्त त्रिवेदी, सहायक प्रबंधक शिवपूजन तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, सरदार दर्शन सिंह, आनंद प्रसाद व्यवस्था में लगे रहे।