फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   As are the facilities, so are the marks...examination centers will be built only on merit.

Ghazipur News: सुविधाएं जैसी वैसे अंक...मेरिट पर ही बन पाएंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 22 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
As are the facilities, so are the marks...examination centers will be built only on merit.
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी डीआईओएस को भेजी गाइड लाइन
विज्ञापन

अलग-अलग आधार पर स्कूलों को मिलने वाले अंक से बनेगी मेरिट

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए मेरिट के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विद्यालय की ओर से अपलोड की गई आधारभूत सुविधाओं के आधार पर विद्यालयों को अंक प्रदान करते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह मेरिट सूची राजकीय, ऐडेड और नान ऐडेड विद्यालयों की अलग-अलग होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद की गाइड लाइन सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्राप्त हो चुकी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव रामअवतार यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 अंक और हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक प्रदान किया जाएगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय होने पर उसे 50 अंक दिए जाएंगे जबकि ऐडेड विद्यालयों को 30 अंक एवं नान एडेड विद्यालयों को 10 अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा संचालन के लिए विद्यालय में उपलब्ध प्रत्येक पक्के लिंटर्ड शिक्षण कक्ष के लिए पांच-पांच अंक दिए जाएंगे। लिंटर्ड शिक्षण कक्ष में प्रयोगशाला, स्टाफ कक्ष, लाइब्रेरी, प्रधानाचार्य कक्ष, वैकल्पिक कक्ष शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा जर्जर शिक्षण कक्षों को भी शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिसर में अगर एक प्रबंधक की दो या अधिक संस्थाएं संचालित हो रही हैं तो उनके शिक्षण कक्ष को इस विद्यालय के शिक्षण कक्ष में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। अगर विद्यालय में शिक्षा का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होता है तो उस विद्यालय को 10 अंक प्रदान किए जाएंगे। अगर यह सुविधा नहीं है तो उसे एक भी अंक नहीं दिया जाएगा।
बताया कि अगर विद्यालय वर्ष 2023 की परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है तो उसे 20 अंक प्रदान किए जाएंगे। गत वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 90 अथवा 90 से अधिक होने पर उस विद्यालय को 10 अंक दिए जाएंगे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित होने पर 10 अंक आवंटित होंगे।

वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिलास्तरीय टॉप-10 छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान लाने पर विद्यालय को 10 अंक मिलेंगे। जबकि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में राज्य स्तरीय टॉप-10 छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान लाने पर उस विद्यालय को 20 अंक प्रदान किए जाएंगे। जिन विद्यालय के मेरिट अंक समान होंगे उनमें से जिस विद्यालय में हाईस्कूल के कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगी, उन्हें मेरिट सूची में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed