{"_id":"6a5a7fd496178751f90f386a","slug":"arto-office-to-shift-to-jangipur-in-october-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-156165-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अक्तूबर में जंगीपुर स्थानांतिरत होगा एआरटीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अक्तूबर में जंगीपुर स्थानांतिरत होगा एआरटीओ कार्यालय
विज्ञापन
जंगीपुर में चल रहा एआरटीओ कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य-संवाद
करीब 45 वर्षों से जिले में संचालित एआरटीओ कार्यालय अक्तूबर तक अपने नए भवन में स्थानांतरित होने की उम्मीद है। जंगीपुर में निर्माणाधीन आधुनिक एआरटीओ भवन का कार्य तेजी से चल रहा है।
नए भवन के शुरू होने से वर्तमान कार्यालय की अव्यवस्थाओं से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि जिला मुख्यालय के लोगों को वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए लगभग सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
जिले में एआरटीओ कार्यालय की शुरुआत आपूर्ति कार्यालय के पास स्थित सरकारी भवन से हुई थी। बाद में बढ़ती भीड़, जाम और जर्जर भवन की समस्या को देखते हुए इसे बड़ीबाग स्थित किराये के भवन में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
कुछ वर्षों बाद कार्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास किराये के भवन में संचालित हुआ। कोरोना काल के बाद से वर्तमान में यह अतरौली स्थित एक निजी भवन में संचालित हो रहा है।
नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। वर्तमान में दो मंजिला भवन की ढलाई पूरी हो चुकी है और चहारदीवारी का अधिकांश कार्य भी अंतिम चरण में है।
वहीं सीएंडडीएस के अवर अभियंता अभिलाष पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अक्तूबर तक भवन संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
वहीं एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित है। इसके बाद जल्द ही नए भवन से कार्यालय का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।