फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arrest

शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
arrest
मुहम्मदाबाद। फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीमुद्दीनपुर थानांतर्गत पातेपुर गांव निवासी सर्वजीत यादव बलिया जिले के इंदरपुर गांव निवासी बब्बन यादव के नाम से फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर 1997 में आजमगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षक नियुक्त हो गया। चार वर्ष तक नौकरी करने के बाद ट्रांसफर कराकर गाजीपुर जिले में आ गया और मुहम्मदाबाद शिक्षा क्षेत्र के गड़ेशर गांव में बतौर शिक्षक नौकरी करने लगा। शासन की ओर से मानव संपदा के तहत अध्यापकों के कागजात आनलाइन लोड कराने के समय संज्ञान में आया कि बब्बन यादव के नाम का एक शिक्षक सिद्धार्थनगर जिले में भी कार्यरत है। जांच कराने पर पता चला कि बलिया जिले के इंदरपुर गांव में बब्बन यादव नाम का कोई व्यक्ति है ही नहीं। नवंबर 2020 में बीएसए गाजीपुर ने फर्जी कागजात पर नौकरी करने वाले शिक्षक बब्बन यादव को बर्खास्त कर दिया और एबीएसए मुहम्मदाबाद को एफआईआर दर्ज करने का निर्देशन दिया। एबीएसए ने मार्च महीने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तलाश शुरु की तो पता चला कि बब्बन यादव के नाम पर नौकरी करने वाला शिक्षक वास्तव में करीमुद्दीनपुर थानांतर्गत पातेपुर गांव का रहने वाला सर्वजीत यादव है। वह हाईस्कूल हार्टमनपुर इंटर कालेज से और इंटरमीडिएट जनता जनार्दन इंटर कालेज गांधीनगर से और एक वर्ष बीए की पढ़ाई की। बाद ही वह शिक्षक बन गया। सर्वजीत के फर्जी सर्टिफिकेट में जन्मतिथि 1959 है जबकि सही दस्तावेज में उसकी जन्मतिथि 1964 है। पुलिस ने मंगलवार को सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed