फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arogya mela

मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 10 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
arogya mela
नगर के हाथीखाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ कर - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के दस माह बाद एक बार फिर जिले में आरोग्य मेला लगाया गया। विभिन्न पीएचसी और सीएचसी पर लगे मेले में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराए। इस दौरान टीकाकरण भी कराया गया। हाथीखाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दीप जला कर सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने मेले का शुभारंभ किया। जबकि वहीं जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विभिन्न केंद्रों पर मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक डॉ. बलवंत ने कहा कि यह मेला उन लोगों के लिए है, जो अपना इलाज आर्थिक तंगी की वजह से बड़े अस्पतालों में नहीं करा पाते। कहा कि ऐसे लोगों को इन मेलों से लाभ उठाना चाहिए। उधर, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी सीएचसी मुहम्मदाबाद के तहत आने वाले बरतर के साथ ही कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि आरोग्य मेला कोविड-19 की वजह से बंद कर दिया गया था। एक बार फिर से यह प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा। सीएचसी मिर्जापुर की बीपीएम सोनल श्रीवास्तव ने बताया कि डढ़वल, रायपुर, सादात और भीमापार में आरोग्य मेला लगाया गया। जिसमें 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही कोरोना की भी जांच की गई। सेवराई : गहमर स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय पर आरोग्य मेले में बीपी, चर्म रोग, प्रसव सहित विभिन्न रोगों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। रेवतीपुर : डेढ़गांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदिनीपुर पर लगे मेले में 293 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. इमाम हुसैन सिद्दीकी, डा. अमर कुमार, डा. जितेंद्र कुमार, डा. अनिल कुमार, फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह मौजूद थे। मरदह : यहां लगे आरोग्य मेले में 104 मरीजों की जांच की गई। नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में 115 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed