फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   armers engaged in farming after torrential rains

मूसलाधार बारिश के बाद किसान खेती में जुटे

Tue, 07 Jul 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
armers engaged in farming after torrential rains
गाजीपुर। मंगलवार की भोर में मुसलाधार बारिश से मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है। इसके पहले दो दिन तक हल्की फुहार पड़ती रही। लगातार बारिश से जहां किसान धान की रोपनी में जुट गए वहीं सबजी की फसलों में पानी लग जाने से उनके सड़ जाने का खतरा बढ़ गया है। इधर बरसात से विभिन्न मार्गो पर पानी लग गया है जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोग फिसल कर गिर जा रहे है।
विज्ञापन

सोमवार की रात में ही कुछ जगहों पर बरसात हुई। बादल घिरे रहे तथा मंगलवार की भोर में जम कर बरसात हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं- कही मूसलाधार बरसात होने से सड़कों पर पानी जम गया। दोपहर बाद पानी बंद हो जाने के बाद उमस बढ़ गई। लगातार बदल रहे मौसम तथा गर्मी के साथ उमस बढ़ने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। चिपचिपी गरमी और पसीना की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा लेकिन उमस काफी बढ़ जाने से दिन भर बेचैनी बनी रही। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की शाम शुरू हुई तेज बारिश मंगलवार को भी जारी रहा। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश से नगर के निचले इलाकों मे पानी लग गया। युसुफपुर बाजार में मशीनरी रोड, तहसील तिराहा, गोलम्बर, धर्मशाला रोड, नवापुरा में मुख्य सड़क झील में तब्दील हो गयी। सोमवार की शाम काले बादल घिर जाने से अंधेरा छा गया और चमक गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई जो रूक रूक कर पूरी रात जारी रही। भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं क्योंकि कई दिनो से तेज धूप हो रही थी और किसानों को खेतो में ट्यूबेल से पानी चलाकर धान की रोपनी करनी पड़ रही थी। इस वर्षा से खेतों में पानी लग जायेगा और धान की रोपनी तेज गति से हो सकेगी। दिलदारनगर, दुबिहां, भांवरकोल, जखनिया, बहादुरगंज, कासिमाबाद, औड़िहार जमानिया आदि स्थानों पर दिन में बरसात हुई। रात को मौसम कभी ठंडा तो कभी उमस भरा रहा। कई दिनों से पारा में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed