{"_id":"575eefc64f1c1bb26511b76b","slug":"armed-people-jcb-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लोगों ने जेसीबी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद लोगों ने जेसीबी लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
हथियारबंद लोगों ने जेसीबी लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दक्षिणी स्थित पोखरे के पास स्कार्पियो तथा बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने रविवार की रात जेसीबी संचालक और चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद जेसीबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तथा संबंधित थाने को दी गई। लूट की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे छह लोगों को पकड़ लिया तथा जेसीबी भी बरामद कर ली। घटना के पीछे पैसे का लेन-देन का मामला बताया जा रहा है। इस मामले में जेसीबी संचालक ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सुहवल गांव के दक्षिणी तरफ पोखरे के पास जेसीबी के मालिक जीतन यादव और चालक किसी कार्यवश खड़े थे। इसी बीच अचानक एक स्कार्पियो और तीन बाइक पर सवार आठ-दस लोग वहां पहुंचे और बिना कारण ही जेसीबी मालिक और चालक को मारने-पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेसीबी लेकर जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और जेसीबी लूटकर भाग रहे लोगों की घेर लिया।
स्कार्पियो और बाइक सवार सशस्त्र दबंग जेसीबी लेकर भाग रहे थे। इस दौरान जब पुलिस ने रूकने का इशारा किया, तो भी वे नहीं रुके। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन
इस दौरान लूटी गई जेसीबी को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक स्कार्पियो और तीन बाइकों को भी कब्जे में ले लिया है। वाहनों की छानबीन तथा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए लोगों के पास से कुछ शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद घायल जेसीबी मालिक जीतन यादव की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। वहीं, फरार लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।कहा कि जल्दी वे भी पकड़ लिए जाएंगे।