फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arguments completed on behalf of Afzal and Mukhtar, decision will be taken on April 15

Ghazipur News: अफजाल व मुख्तार की तरफ से बहस पूरी, 15 अप्रैल को होगा फैसला

Sun, 02 Apr 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Arguments completed on behalf of Afzal and Mukhtar, decision will be taken on April 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, एमपी एमएलए कोर्ट दुर्गेश की अदालत में 14 वर्ष पूर्व गैंगेस्टर एक्ट के मामले में सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी की तरफ से बहस पूरी हो गई। फैसले के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।
मालूम हो कि 22 नवंबर 2007 को मुहम्मदाबाद पुलिस ने भांवरकोल और वाराणसी के मामले को गैंगचार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल करते हुए गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर हैं। मामले में बीते 23 सितंबर को सांसद अफजाल अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में प्रथम दृष्टया आरोप तय किया गया।
विज्ञापन

अभियोजन की तरफ से गवाही पूरी होने के बाद शुक्रवार को अफजाल न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उनकी तरफ से बहस हुई। आरोपियों की ओर से बहस पूरा होने पर न्यायालय ने शनिवार को फैसले के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed