{"_id":"579a4c5a4f1c1be41321e42a","slug":"are-preparing-to-leave-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से आजिज, घर छोड़ने की कर रहे तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से आजिज, घर छोड़ने की कर रहे तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलभराव से आजिज, घर छोड़ने की कर रहे तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर-23 जमलापुर मुहल्ला के वाशिंदों का दुश्वारियां कम होने नाम नहीं ले रही हैं। पिछले साल से जल-जमाव की समस्या झेल रहे मुहल्लेवासी और परेशानी में पड़ गए हैं। समस्या से जूझ रहे कई लोग मकान छोड़ने तक को तैयार हैं। एक तरफ जहां सड़क पर घुटने भर पानी लगा है, वहीं दर्जनों मकान पानी से घिरे हुए हैं। कई मकानों में अंदर तक पानी घुसा है।
समस्या के समाधान के लिए बार-बार मुहल्ले के लोग समाधान के लिए नाला का निर्माण कराने के लिए डीएम और नगरपालिका अध्यक्ष से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन दिया जा रहा है। समस्या को लेकर मुहल्लावासियों का धैर्य अब टूटने लगा है।शहर के वार्ड नंबर-23 जमलापुर मुहल्ला के किनारे एक पोखरी है। इस पोखरी आस-पास के कई मुहल्लों का पानी गिरता है।
पिछले तीन वर्षों से पोखरी भरने पर पानी मुहल्ला की सड़कों पर फैल जाता है, जिससे दर्जनों मकान पानी से घिर जाते हैं। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि संतोष कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, बाबूलाल, अवध कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, सरजू, रामअवतार, रामपति कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, कन्हैयालाल, राजकुमार कुशवाहा, वीरू, सागर, फुन्ना कुशवाहा, खुर्शीद, अनवर, फिरोज, श्यामबिहारी चौबे आदि का मकान जहां पानी से घिरा हुआ है, वहीं सड़क पर करीब डेढ़ फीट तक पाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां पानी से घिरे मकानों में रहने वाले घुटन महसूस कर रहे हैं, वहीं गंदे पानी में घुसकर घरों में आ और जा रहे है। समस्या से परेशान मनोज कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, अनूप, संतोष फिरोज आदि ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी और नगरपालिका अध्यक्ष से मिलकर पानी निकासी की व्यवस्था के लिए नाला निर्माण की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान पर नपा से पोखरी से पंप द्वारा पानी निकलाने का कार्य किया जा रहे है इसके लिए कोई स्थायी हल नहीं किया जा रहा है।
जिससे लोगों का जीना कठिन हो गया है। अगर समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो मुहल्ला के लोग सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।
पानी से घिरे हैं सैकड़ों घर: बहरियाबाद। बाजार में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जल-जमाव से बाजारवासियों सहित रहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा नारकीय स्थिति बहरियाबाद चौक से जिला मुख्यालय जाने वाली रोड तथा पानी टंकी तिराहे से परमानपुर जाने वाली रोड की है।
यहां लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हफ्तों से पानी जमा रहने से दुर्गंध भी आने लगा है। इसकी वजह से लोगों संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। बाजार वासियों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान कराने की मांग की है। गहमर। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से चिंगीदीवान मुहल्ला के मैदान में फैला पानी बिंद बस्ती, राजभर, यादव और मल्लाह में बस्ती में घुस गया। एक तरफ जहां मार्ग पर करीब एक फीट तक पानी लगा हुआ है, वहीं सैकड़ों घर पानी से घिरे हुए है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक माह से बस्ती के लोग जल भराव की समस्या से परेशान हैं। लोगों ने पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।