फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Archers Yuvraj and Virat were selected at Khelo India's Daman Diu centre

Ghazipur News: तीरंदाज युवराज और विराट का चयन खेलो इंडिया के दमन दीव केंद्र में हुआ

Wed, 04 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Archers Yuvraj and Virat were selected at Khelo India's Daman Diu centre
जमानिया। क्षेत्र की एक तीरंदाजी एकेडमी के दो होनहार खिलाड़ियों युवराज सिंह और विराट मौर्य का चयन खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव के खेलो इंडिया केंद्र के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खेलप्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और देश के कोने-कोने से उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण, पोषण, शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए सहायता दी जाती है। इससे वह बिना किसी अड़चन के अपनी खेल यात्रा को आगे बढ़ा सकें। अप्रैल माह में आयोजित चयन प्रक्रिया में बरुइन निवासी युवराज और बूढ़ाडीह के विराट ने भाग लिया था। अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए स्थान अर्जित किया। खेलो इंडिया योजना में 12 वर्ष से कम उम्र के इन तीरंदाजों का चयन हुआ। अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य कोच सतीश दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। स्थानीय सहायक कोच संदीप यादव और अकादमी से जुड़े अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि पर बाल तीरंदाजों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed