फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Approval granted for the construction of a police outpost in Gaurari, with Rs. 1.16 crore sanctioned

Ghazipur News: गौरारी में पुलिस चौकी के निर्माण की मंजूरी, 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

Sun, 25 Jan 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for the construction of a police outpost in Gaurari, with Rs. 1.16 crore sanctioned
गाजीपुर। जनपद के थाना सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी गौरारी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने पुलिस चौकी भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 16.65 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में शासन के विशेष सचिव दिनेश कुमार ने बीते नौ जनवरी को अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, उत्तर प्रदेश को पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा और लागत में किसी भी प्रकार के पुनरीक्षण की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिया है कि निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां, पर्यावरणीय क्लीयरेंस और मानचित्रों की स्वीकृति अनिवार्य रूप से ली जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह परियोजना किसी अन्य योजना के तहत पूर्व में स्वीकृत न हो और कार्यों की किसी प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गौरारी पुलिस चौकी के निर्माण से सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed