फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Application for solar pump doubles the target in 20 minutes

सोलर पंप के लिए 20 मिनट में ही लक्ष्य से दो गुने हुए आवेदन

Mon, 25 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Application for solar pump doubles the target in 20 minutes
पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के लिए जनपद में 79 लक्ष्य की तुलना में 200 फीसदी किसानों ने आवेदन किया है। विभाग की मानें तो तीन जुलाई को आवेदन के लिए वेबसाइट खुलते ही 20 मिनट में लक्ष्य से दो गुना आवेदन हो गया। शासन की तरफ से भी अधिकतम 200 फीसदी आवेदन स्वीकारने का निर्देश था। इसके बाद के आवेदनों को अमान्य मान लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, आवेदन के बाद अब तक 42 किसानों ने टोकन राशि बैंक में जमा कर दिया है। जबकि 37 किसानों को अभी टोकन बैंक में जमा करना है। ऐसे ही 30 किसानों ने जरूरी दस्तावेज भी विभाग में जमा कर दिया है। मालूम हो कि शासन की ओर से लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जाना है। इसमें 30 प्रतिशत राज्य और 30 प्रतिशत केंद्र सरकार का मिलाकर कुल 60 प्रतिशत अनुदान देना है।
विज्ञापन

वहीं कुल लक्ष्य 79 में से इसमें 2 एचपी डीसी सर्फेस के लिए पांच का लक्ष्य है। जिसमें एक भी टोकन बैंक में जमा नहीं हुआ है। 2 एचपी एसी सर्फेस लक्ष्य पांच का है जिसमें बैंक में तीन का टोकन जमा, तीन का दस्तावेज जमा, दो एचपी डीसी सबमर्सिबल लक्ष्य पांच है जिसमें बैंक में दो का टोकन जमा, एक का दस्तावेज जमा है। ऐसे ही दो एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य दस है जिसमें बैंक में टोकन जमा आठ, छह का दस्तावेज जमा है। तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल का लक्ष्य 20 है जिसमें बैंक में टोकन जमा आठ, पांच का दस्तावेज जमा है। तीन एचपी एसी सबमर्सिबल का लक्ष्य 20 है जिसमें बैंक में टोकन जमा दस, सात का दस्तावेज जमा है। पांच एचपी एसी सबमर्सिबल का लक्ष्य दस है। जिसमें बैंक में टोकन जमा आठ, सात का दस्तावेज जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना तहत किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवेदन हुआ है।
मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed