फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Appearance of selected 20 council schools will change under PM-Shri

Ghazipur News: पीएम-श्री के तहत बदलेगी चयनित 20 परिषदीय विद्यालयों की सूरत

Wed, 10 May 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Appearance of selected 20 council schools will change under PM-Shri
करीब दो करोड़ की लागत से प्रत्येक विद्यालय का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

बजट के लिए पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा कार्यों का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पीएम-श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए जिले के बीस प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का चयन किया गया है। करीब दो करोड़ की लागत से प्रत्येक चयनित विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर बजट के लिए शासन को भेजा जा रहा है।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की कवायद भी की जा रही है। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम-श्री योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत मूलभूत सुविधाओं के विकास और एकेडमिक सपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से योजना में शामिल करने के लिए कुछ महीने पहले विद्यालयों की सूची मांगी गई थी। केंद्र सरकार ने इस योजना के चयन के लिए मानक निर्धारित किए थे। इसमें अधिकतम मानक पूरा करने पर इन विद्यालयों का चयन किया गया। सरकार की तरफ से सभी विकासखंडों के बीस विद्यालयों का चयन किया गया है। इनकी सूरत संवारने के लिए प्रति विद्यालय करीब दो करोड़ का बजट प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इससे विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, जीव विज्ञान लैब, रसायन लैब, कंप्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी रूम, लैब उपकरण, चहारदीवारी, आर्ट-क्राफ्ट रूम, सोलर पैनल, खेल का मैदान, किचन गार्डेन, दिव्यांग शौचालय आदि सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। चयनित विद्यालयों में योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद शासन की ओर से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई बाद इन विद्यालयों की तस्वीर बदलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इनसेट
इन विद्यालयों की बदलेगी सूरत
गाजीपुर। पीएम-श्री के तहत जिले के चयनित विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय बहादुरगंज, कंपोजिट विद्यालय बभनौलिया, प्राथमिक विद्यालय लौवाडीह, कंपोजिट विद्यालय बरहपुर, कंपोजिट विद्यालय दिलदारनगर बाजार, कंपोजिट विद्यालय फदनपुर, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, कंपोजिट विद्यालय धरवा, महड़ौर, अकरांव, मरदह, नगसर एवं भदेसर प्रमुख हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय भवरूपुर, उचौरी, सैदपुर-एक, कंपोजिट विद्यालय कमसड़ी, कोर, देवरिया खास एवं कंपोजिट विद्यालय बरुइन बाजार की सूरत बदली जाएगी।

0000
0000 कोट 0000
पीएम-श्री योजना के तहत चयनित विद्यालय सभी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। इससे अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed