{"_id":"64b835c0cb5890d3f00edbc6","slug":"apart-from-yourself-you-should-also-think-about-the-interest-of-others-bhagwat-ghazipur-news-c-20-vns1027-299718-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अलावा दूसरों के हित के बारे में भी सोचना चाहिए : भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अलावा दूसरों के हित के बारे में भी सोचना चाहिए : भागवत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जो कुछ भी हूं, संघ व विराट हिंदू समाज की बदौलत हूं। संघ और कार्यकर्ता ही मेरी आवाज हैं। आज करोड़ों हिंदुओं की दुआओं के साथ मैं आज ऊपर बैठा हूं, जो यहां से सबको मैं देख रहा हूं। वह बुधवार को सिद्धपीठ हथियाराम मठ परिसर में आयोजित शिव संवाद में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को शीलवान होना चाहिए। अध्यात्म जीवन जीने का संदेश देता है। संतुष्टि के बाद वैराग्य और वैराग्य के पश्चात ही भगवान की प्राप्ति होती है। हमने अपने किसी परंपरा, विधा या विद्या का पेटेंट नहीं कराया, बल्कि दुनिया में घूमकर लोगों को सुखी रहने का ज्ञान दिया। उन्होंने पर्यावरण की महत्ता को समझाया। कहा कि पर्यावरण की उन्नति में ही हमारी व देश की उन्नति समाहित है। पूरे देश के कोने-कोने से अपने सरहदों की खुद मां जगदंबा रक्षा करती हैं। तीन तरफ से समुंद्र से घिरे हुए हैं। वही, प्रकृति भी भारत की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। लोगों को निरंतर पर्यावरण संस्कृति को बचाकर रखना है। लोगों को अपने के अलावा दूसरों के हित के बारे में भी सोचना चाहिए।
-- -
हथियाराम आध्यात्मिक उर्जा का केंद्र
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सिद्धपीठ हथियाराम आध्यात्मिक उर्जा का केंद्र है। यहां के महंत स्वामी भवानी नंदन यति और अधिष्ठात्री देवी का दर्शन कर मैं स्वयं रीचार्ज हो जाता हूं। यहां आकर मन को शांति मिलती है। अगली बार जब भी आऊंगा तो दो दिन के लिए आऊंगा। संघ प्रमुख ने कहा कि साधु-संतों के सानिध्य में रहने से मन में हमेशा शुभ संकल्प का वास होता है और शुभ संकल्प अर्थात अच्छे मन से किया गया कार्य सदैव सफल होता है।
विज्ञापन
एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग
गाजीपुर/दुल्लहपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। इसके चलते लोग धक्का-मुक्की भी करने लगे। बुढ़िया माई और सिद्धेश्वरी माता के दर्शन पूजन के लिए संघ प्रमुख के जाते समय लोगों के धक्का मुक्की करने की वजह से डीएम आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह और कई अन्य लोग डगमगा गए।
गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत
संघ प्रमुख मोहन भागवत का भव्य स्वागत और सत्कार किया गया। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के मुख्यद्वार पर पहुंचते ही महिलाओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया। महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने पुष्प गुच्छ दिया।
-- -
पहले रोके गए, फिर अंदर गए
संघ प्रमुख की सुरक्षा में आसपास के छह जनपदों के करीब 1200 पुलिसकर्मियों, पीएसी और स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। दोपहर में 2ः34 बजे संघ प्रमुख भोजन आवास पहुंचे। वहां संघ प्रचारक और भाजपा नेताओं के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा ने भी अंदर जाने की कोशिश की। लेकिन, एसपीजी के जवानों ने रोक दिया। हालांकि 20 मिनट बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव अभिनव सिन्हा और जिला पंचायत अध्यक्ष को अंदर ले गए।