फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anuj saved the life of a teenager by donating blood

अनुज ने रक्तदान कर किशोरी की बचाई जान

Fri, 18 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Anuj saved the life of a teenager by donating blood
गाजीपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी को खून की आवश्यकता थी। परिवार का कोई सदस्य रक्त देने की स्थिति में नहीं था और जो था वह मौजूद नहीं था। इसे लेकर परिजन काफी परेशान थे। किशोरी की आंत में पथरी था। इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय को हुई। उनकी पहल पर अनुज यादव ने किशोरी की जिंदगी बचाने के लिए कदम आगे बढ़ाया और रक्तदान किया। इस महादान से उस जरूरतमंद की जान बच गई। साथ ही परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
विज्ञापन

बिरनो गांव निवासी रामकरन राम की बारह वर्षीय पुत्री सुनैना के लीवर में पथरी होने से वह जिला अस्पताल में भर्ती थी। इसी बीच डाक्टरों ने बताया कि खून की कमी होने के कारण काफी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में परिवार के सदस्य काफी परेशान थे। काफी भागदौड़ के बाद जब कुछ समझ में नहीं आया तो छात्र नेता दीपक उपाध्याय से संपर्क साधा और पीड़ित परिवार की विवशता बताई। इस पर दीपक उपाध्याय ने अपने मित्र अनुज यादव को पूरा मामला बतलाया। इसके बाद अनुज यादव ने किशोरी के लिए एक यूनिट ब्लड देकर उसकी जान बचाने को तैयार हो गए और उन्होंने रक्तदान कर जीवन बचाया। इस मौके पर छात्रनेता आकाश तिवारी और अखिलेश यादव मौजूद रहे। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अनुज यादव को हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed