फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anti-erosion works in Sherpur-Mubarakpur must be completed on time

Ghazipur News: शेरपुर-मुबारकपुर में कटानरोधी कार्य समय पर हो पूरा

Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anti-erosion works in Sherpur-Mubarakpur must be completed on time
गाजीपुर। गंगा किनारे संभावित बाढ़ और कटान के खतरे को देखते हुए कटानरोधी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर और मुबारकपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गंगा किनारे चल रहे बोल्डर पैचिंग और कटानरोधी कार्यों की गुणवत्ता जांची। कई स्थानों पर कार्य की रफ्तार धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट कहा कि बरसात से पहले हर हाल में कटानरोधी कार्य पूरे होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान गंगा किनारे बसे गांवों में कटान बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा कार्य पूरे करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, अधिशासी अभियंता देवकली पंप नहर मुहम्मदाबाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed