फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anti corruption team caught inspector taking bribe of 25 thousand rupees in ghazipur

खाकी पर दाग: थानाध्यक्ष के कहने पर दरोगा को 25 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा पीड़ित, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Tue, 02 Apr 2024 06:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

एंटी करप्शन की वाराणसी टीम ने मंगलवार को गाजीपुर के सादात थाने के दरोगा को रंगे हाथ 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। आजमगढ़ के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के कहने पर दरोगा को रिश्वत दे रहा था। 

विज्ञापन
Anti corruption team caught inspector taking bribe of 25 thousand rupees in ghazipur
आरोपी दरोगा आफताब आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सादात थाने के दरोगा आफताब आलम को 25 हजार रुपये घूस लेते हुए थाना परिसर से ही मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के गजहड़ा निवासी संजय यादव का आरोप है कि वह थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के कहने पर दरोगा को रिश्वत दे रहे थे। एंटी करप्शन टीम के थानाध्यक्ष और दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
यह है मामला
आरोप है कि संजय यादव की स्विफ्ट कार 23 फरवरी को लावारिस हालत में सादात थाने में मिली थी। दरोगा ने संजय यादव से रिपोर्ट लगाने के लिए अपने व थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के नाम पर पैसे की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। जिस पर टीम मंगलवार की दोपहर 1.33 बजे योजना के मुताबिक थाने पहुंची और 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दरोगा आफताब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी दरोगा मीर्जापुर के चुनार क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर का मूल निवासी है। टीम के प्रभारी नीरज सिंह ने बहरियाबाद थाने में दरोगा व थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed